लोकपाल पर राहुल के दबाव में है सरकार: अन्‍ना हजारे - FilmyNews7.blogspot.com

Monday, 5 December 2011

लोकपाल पर राहुल के दबाव में है सरकार: अन्‍ना हजारे


Anna Hazare
Anna Hazare
अन्‍ना हजारे ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लोकपाल बिल के मसले पर अपने लिखित वादे से पलटने का आरोप लगाया है. अन्‍ना ने कहा कि इस तरह सरकार के लचर रुख से गरीबों को न्‍याय नहीं मिल सकता है.
अन्‍ना ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सरकार में तालमेल का अभाव है और वह राहुल गांधी के दबाव में काम कर रही है. उन्‍होंने कहा कि सरकार में इच्‍छाशक्ति का अभाव है.
अन्‍ना ने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि 27 दिसंबर से शुरू होकर 8 दिनों तक उनका अनशन चलेगा. इसके बाद वे चुनाव वाले 5 राज्‍यों का दौरा करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे.
अन्‍ना ने चेतावनी के लहजे में कहा कि अगर आंदोलन के सिलसिले में उन्‍हें कुछ हो गया, तो यह सत्ताधारी पार्टी के माथे पर बड़ा कलंक होगा.
अन्‍ना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्‍हें जो पत्र लिखा था, उसमें इस बात का साफ-साफ जिक्र था कि वे निचले स्‍तर के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने पर सहमत हैं. प्रधानमंत्री सिटिजन चार्टर के मसले पर भी सहमत थे. अन्‍ना ने आरोप लगाया कि अब प्रधानमंत्री अपनी बात से पलट रहे हैं.
अन्‍ना हजारे ने कहा कि चूंकि गरीब लोगों का सामना निचले स्‍तर के कर्मचारियों से होता है, इसलिए ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाना चाहिए.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here